फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Decorated booth models

सजाए गए मॉडल मतदान केंद्र

Thu, 23 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Decorated booth models
धाता विकास खंड का आदर्श मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
 विधानसभा चुनाव में इस बार मॉडल मतदान केंद्रों को सजाया गया है। मतदान केंद्र के बाहर गेट बना दिए गए हैं। मतदाताओं को बूथ पहुंचने पर फूलमाला भेंट कर स्वागत किया जाएगा। मतदाताओं को बैठने के लिए टेंट व कुर्सियां लगाई गई हैं। वोटरों की सुविधा के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



आदर्श मतदान केंद्र में गेट को फूलमाला से सजाया गया है। पंडाल में मिनरल वाटर की बोतल रखी जाएंगी। गिलास और चाट के ठेले भी रहेंगे। मतदाताओं के साथ आने वाले बच्चों को  टाफी, बिस्कुट, गुब्बारे गिफ्ट दिए जाएंगे। बुजुर्गों के लिए कुर्सी हैं। खागा विधान सभा के शहजादपुर प्रथम, मानू का पुरवा प्रथम, कमला बालिका इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय छीमी, किशनपुर, सर्वोदय इंटर कालेज, किशनपुर, चंदापुर, टिकुरा, शिवप्रसाद का डेरा, चुरियानी, चातर का डेरा को बनाया गया है। धाता प्रतिनिधि के मुताबिक धाता प्राथमिक विद्यालय, कारीकान धाता, जहागीर  नगर गहुरा को आदर्श बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन




इसी प्रकार हुसैनगंज विधान सभा में मऊपारा, अलीमऊ, हथगाम, लखमीपुर, जसराजपुर, मोहबलीपुर, ऐराया सादात, अकबरपुर चोराई, रायपुर मुआरी, शकूलपुर, मथैयापुर, संवत को आदर्श बूथ बनाया गया है। तहसीलदार रामस्वरूप ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मॉडल बूथ में मतदाताओं की सुविधा के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed