फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Debt-ridden businessman consumes poisonous substance, dies

Fatehpur News: कर्ज में डूबे व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Thu, 16 Oct 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden businessman consumes poisonous substance, dies
फोटो-26-शिवम शंकर वर्मा। फाइल फोटो
बिंदकी। व्यापार में नुकसान और कर्ज से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने वाले व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

ललौली रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा के सामने गली निवासी शिवम शंकर वर्मा (35) बिंदकी के कुंवरपुर रोड पर बीज और कीटनाशक दवाओं की दुकान के साथ गल्ले का भी व्यापार करते थे।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक उन्होंने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जानकारी पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से हैलट कानपुर भेजा गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन ने एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बुधवार को व्यापारी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कई साल से व्यापार में नुकसान होने की वजह से कर्ज बढ़ गया था।

इसके चलते शिवम शंकर आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। इस कारण ही उन्होंने आत्महत्या की है। घटना से पत्नी प्रियंका बदहवास हो गई। उनका एक दो साल का बेटा है। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

फोटो-26-शिवम शंकर वर्मा। फाइल फोटो

फोटो-26-शिवम शंकर वर्मा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed