फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of rape victim, mother's side alleges murder

Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत, मायके पक्ष का हत्या का आरोप

Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Death of rape victim, mother's side alleges murder
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 दिन पहले दुष्कर्म का दंश झेल चुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति का कहना है कि देर रात महिला की हालत खराब हुई। हरदो सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में सात फरवरी को खेत पर गई महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने विक्रम निषाद पर दुष्कर्म के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार रात को महिला की हालत बिगड़ गई। पति का कहना है कि देर रात को ही वह पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना महिला के मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर महिला को मार डालने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि महिला को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

दुष्कर्म का आरोपी फरार
20 दिन पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed