{"_id":"597f801d4f1c1b64238b460e","slug":"death-of-husband-by-suppressing-the-closet-in-the-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठरी ढहने से मलबे में दबकर पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठरी ढहने से मलबे में दबकर पति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद ढही कोठरी।
- फोटो : अमर उजाला
खागा। कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव के रखेलपर गांव में बरसात से रविवार की रात कच्ची कोठरी ढह गई। इससे मलबे में दंपति दब गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दंपति को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
रखेलपुर के महाबली पाल (75) अपनी पत्नी केशपति (72) के साथ मवेशीबाड़ा में भेड़ की रखवाली करने के लिए लेटे थे। कच्ची कोठरी रात लगभग दो बजे अचानक भरभरा कर गिर गई जिससे दंपति दब गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भरतपाल और जितेंद्र कुमार के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद के बाद मलबे में दबे दंपति को बाहर निकाला। दंपति को पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। जहां पर वृद्ध की हालत नाजुक देखकर सोमवार 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया है। वहां पर उसकी मौत हो गई। तहसीलदार महेंद्र किशोर मिश्र ने बताया कि राजस्व कर्मी को भेजकर क्षति का आंकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन