फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of a young man after being cut by a train, discussion of hope

Fatehpur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आशनाई की चर्चा

Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man after being cut by a train, discussion of hope
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। ट्रेन से कटकर शनिवार रात एक युवक ने जान दे दी। ग्रामीणों में आशनाई के चलते आत्महत्या की चर्चा है। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार के कुछ लोगों पर हत्या की आंशका जताई है।
मलवां थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी पवन सिंह का पुत्र पीतांबर (21) शनिवार शाम घर से अचानक निकला था। गांव से करीब चक सादातपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने मलवां रेलवे स्टेशन मास्टर को एक युवक के कटने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने मलवां थाने में मेमो भेजकर खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मामा राजकुमार ने बताया कि पीतांबर घर के बाहर शाम को भाई के साथ छप्पर बना रहा था। गांव की एक महिला घर से पीतांबर को ले गई थी। महिला के परिजनों ने साजिश के तहत भांजे की हत्या की और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि गांव की किसी महिला और युवक के बीच आशनाई की चर्चा सामने आई है। हत्या का आरोप गलत है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed