{"_id":"63a89c0058b30e79e71f7e2c","slug":"death-of-a-hunter-after-falling-into-a-well-fatehpur-news-knp735429238","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कबूतर का शिकार करने गए युवक की कुएं में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कबूतर का शिकार करने गए युवक की कुएं में गिरने से मौत
Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में कबूतर का शिकार करने गए चार लोगों में एक युवक शनिवार रात झाड़ियों में छिपे कुएं में गिर गया। साथियों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला और फिर वहीं छोड़कर चले गए। परिजन सुबह मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने साथियों पर रात को घायल हालत में छोड़ने की वजह से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कोरीपुर निवासी कमलाकांत निषाद (27) लकड़ी काटने का काम करता था। भाई श्यामसुंदर ने बताया कि शनिवार रात गांव के रामप्रसाद, महेश, हरीमोहन घर आए थे और उसकी बाइक से भाई कमलाकांत को घर से शिकार के लिए ले गए। बकेवर क्षेत्र के पतारी गांव के जंगल में कबूतरों के शिकार के दौरान भाई कुएं में गिर गया। आरोप लगाया कि भाई को रात में तीनों छोड़कर गांव चले आए और अपने घरों में सो गए। जब सुबह भाई की खोजबीन करते तीनों के पास पहुंचे, तब घटना का पता लगा।
विज्ञापन
उसकी बाइक भी गांव किनारे खड़ी थी। वह लोग पतारी पहुंचे। जहां भाई का शव कुएं के पास पड़ा था। आरोप लगाया कि भाई की मौत उसके साथियों की लापरवाही से हुई है। कुएं के चारों तरफ काफी झाड़ियां खड़ी हैं। शिकारी कुएं के आसपास जाल बिछाने के बाद कबूतरों को पकड़ते हैं। जाल बिछाते वक्त ही पैर फिसलने से भाई कुएं में गिरा है।
विज्ञापन
कहा कि भाई को बाहर निकालने के बाद उन्हें हादसे की खबर नहीं दी, अगर दे देते तो जान बचाई जा सकती थी। कमलाकांत की पत्नी खुशबू व पांच साल की बेटी इच्छा रो-रोकर बेहाल हैं। वह अपने पीछ एक पांच साल की बेटी इच्छा को छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक की कुएं में गिरने से आई चोट से मौत हुई है। उसे फौरन इलाज मिल जाता तो शायद जान बच जाती। चोट लगने के बाद पूरी रात भी मृतक ने ठंड में गुजारी।