{"_id":"60291dda8ebc3ee9475407ae","slug":"death-hanged-women-fathepur-news-herself-fatehpur-news-knp6117423120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के एक साल बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के एक साल बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हुसैनगंज। मनमुटाव दूर कर प्यार की डोर को मजबूत करने वाले वैलेंटाइन डे की सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना से ससुरालीजनों में हड़कंप मच गया। वह घर में ताला बंद करके भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
असोथर थाना क्षेत्र के सातों धर्मपुर निवासी उग्रसेन की बेटी सुनीता (22) की शादी 13 फरवरी 2020 को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के केेशवपुर निवासी अनिल मौर्या उर्फ मोनू मौर्या के साथ हुई थी।
परिजनों ने बताया कि मोनू रविवार खेत से करीब 10 बजे आलू खोदकर लौटा था। उसका पत्नी से खाना पकाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मोनू घर के बाहर चला गया।
इधर, घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सुनीता ने दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। जब सास रामा देवी कमरे में पहुंची तो उसने बहू का शव देखकर शोर मचाया।
परिवार के लोग इकट्ठा हुए और शव को नीचे उतारा गया। कुछ देर बाद कमरे में ताला लगाकर मोनू, मां रामा देवी को लेकर भाग निकला।
112 नंबर की सूचना पर थाना प्रभारी सत्येंद्र भदौरिया और एसआई इंद्रजीत गौतम मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता लुधियाना में रहते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया है। मायके पक्ष के आने पर कार्रवाई की जाएगी।