{"_id":"69de95f6a9a0d9e1ab0fb640","slug":"dead-dolphin-found-missing-in-yamuna-river-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-152834-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: यमुना में खोजने पर नहीं मिली मृत डॉल्फिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: यमुना में खोजने पर नहीं मिली मृत डॉल्फिन
विज्ञापन
किशनपुर। एकड़ला यमुना घाट के आसपास वन विभाग की टीम ने मृत डॉल्फिन को खोजने का अभियान चलाया। मंगलवार को दिनभर खोजने के बाद डॉल्फिन का पता नहीं चल पाया।
एकड़ला यमुना घाट पर मिली मृत डॉल्फिन की खबर अमर उजाला में मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेकर सुबह से ही वन विभाग की टीम मृत डॉल्फिन खोजने के लिए एकड़ला पहुंची। श्मशान घाट से शिव मंदिर तक करीब एक किमी क्षेत्र में डॉल्फिन को खोजने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई लेकिन देखने की पुष्टि नहीं हो पाई।
हनुमान मंदिर एकड़ला से शिव मंदिर तक शिकार करने वाले मछुआरों से भी वन विभाग के सीओ विवेक शुक्ला ने जानकारी ली, लेकिन जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को शिव मंदिर के पास ही मछुआरे को पानी में उतराती मृत डॉल्फिन मिली थी। वन विभाग के सीओ ने बताया स्थानीय लोगों और मछुआरों से पूछताछ की गई। किसी ने डॉल्फिन देखने की पुष्टि नहीं की है।