फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dead body,youth,missing,fathepur news,found in mine

लापता युवक का कौंहन खदान से सात दिन बाद मिला शव.

Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
dead body,youth,missing,fathepur news,found in mine
अनुराग सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। सात दिन से लापता युवक का सोमवार को रामनगर कौंहन खदान में शव पड़ा मिला। शव पुराना होने के कारण उसका काफी हिस्सा जंगली जानवर और जलीय जीव जंतुओं ने खा डाला था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की। उन्होंने हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अनुराग सिंह (42) नलकूप से 8 मार्च की रात करीब 9 बजे घर जाने को निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था।
वह अक्सर दो से तीन दिन गायब हो जाता था। इस वजह से परिजन उसकी तलाश के लिए अधिक परेशान नहीं हुए। सोमवार को उसके चाचा प्रदीप थाने तहरीर देने पहुंचे।
इस दौरान रमसोलपुर गांव यमुना मौरंग घाट के पास एक युवक का शव मिलने की खबर पुलिस को मिली। तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
जहां शर्ट, पैंट से मृतक की पहचान अपने भतीजे अनुराग के तौर पर की। शरीर का काफी हिस्सा जानवर खा चुके थे।
चाचा प्रदीप सिंह ने बताया कि भतीजा शराब के नशे में गायब होने वाली रात को खदान के कांटे पर किसी से विवाद कर रहा था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा था। विवाद के दौरान ही भतीजे को मारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के कारण ही अनुराग को छोड़कर करीब ढाई साल से उसकी पत्नी रूबी मायके प्रतापगढ़ जिले के मानधाता में रहती है। उसके दो बेटे निखिल और नितिन हैं। थानाध्यक्ष एनके नागर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed