फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of youth found in field, two arrested

Fatehpur News: युवक का मैदान में मिला शव, दो गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in field, two arrested
शाह। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव में एक युवक का शव मैदान पर पड़ा मिला। परिजनों ने रुपये के लेनदेन में युवक की हत्या की आशंका जताई है। गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शाह गांव निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ सोनू (25) पुत्र नवल किशोर रविवार शाम को गांव के मोंटी उर्फ मोहित के साथ निमंत्रण में जाने के लिए निकला था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसके घर में सूचना दी कि प्रदीप का शव घर के नजदीक स्थित धर्मशाला मैदान में पड़ा है। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। उन्हें प्रदीप का शव संदिग्ध हालत में मिला।
विज्ञापन

एएसपी विजयशंकर मिश्रा भी पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार को प्रदीप का गांव के नरेंद्र पुत्र स्व. फग्गुन से छह हजार रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के गले में नाखून के निशान मिले हैं। वहीं ठंड के दौरान खुले मैदान में शव अकड़ा मिला है। मृतक की आठ माह पूर्व सरकी गांव निवासी बबली से शादी हुई थी। मृतक का एक बड़ा भाई और बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों मोंटी और नरेंद्र से पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी हत्या से संबंधित कोई बात स्पष्ट नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------
दो माह पहले पंजाब से आया था प्रदीप
मृतक पंजाब में पेंटिंग का कार्य करता था। वह दो माह पूर्व वह घर लौटा था। उसके साथ नरेंद्र भी पंजाब में था। मृतक के पिता ने बताया कि वहीं पर उनके बीच रुपयों का लेनदेन हुआ। रविवार को आरोपी ने धमकी दी थी कि रुपये न मिलने पर प्रदीप सोमवार की सुबह नहीं देख सकेगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने प्रदीप को रात को ही छोड़ दिया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। मृतक अक्सर नशे की हालत में रहता था।

-------
दिनभर घटना की रही चर्चा
शाह गांव में प्रदीप का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हर ग्रामीण की जुबान पर दिनभर प्रदीप की मौत का किस्सा चलता रहा। कई तरह की कहानियां चल रही हैं। मामले की असलियत जानने के लिए हर ग्रामीण उत्सुक है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed