{"_id":"642c6948f4752dc1cf06ec96","slug":"dead-body-of-newborn-girl-found-dog-scratched-and-ate-her-legs-fatehpur-news-c-12-1-162820-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नवजात बच्ची का शव मिला, कुत्ते नोचकर खा गए पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नवजात बच्ची का शव मिला, कुत्ते नोचकर खा गए पैर
विज्ञापन
किशनपुर। कूड़े के ढेर से मंगलवार सुबह नवजात का शव मिला। कुत्ते शव को नोच रहे थे। यह देखकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। कुत्तों को भगाया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के बीच शव को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
थाना क्षेत्र के चंदापुर मजरे गढ़ा गांव में मोबाइल टावर के पास शव कूड़े के ढेर में पड़ा था। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव के आसपास कुत्तों को मंडराते देखा। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा। कुत्ते शव का एक पैर खा चुके थे। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी नवजात के शव मिल चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची होने की वजह से किसी ने गर्भपात कराया होगा। पुलिस शव को दो दिन पुराना मान रही है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि शव छह से सात माह की बच्ची का प्रतीत हो रहा है। किसी ने शव को कपड़े में लपेटकर फेंका होगा। कुत्ते शव को खींचकर लाए हैं। कूड़े को ढेर में ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई की गई है।