फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dead body of a young man who went to a wedding ceremony was found hanging from a tree

Fatehpur News: शादी समारोह में गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead body of a young man who went to a wedding ceremony was found hanging from a tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सराय गांव के जंगल में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
सराय बिसुई गांव निवासी सीताराम लोधी (40) घर से सोमवार की रात हथगाम कस्बा निमंत्रण में गया था। जहां से रात को घर नहीं लौटा। गांव के जंगल में ग्रामीणों ने उसका दोपहर को बबूल के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से शव लटकता देखा। परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के भाई राधेश्याम की सूचना पर पुलिस पहुंची। भाई ने बताया कि सीताराम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। तभी उसने आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी माया देवी का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूर डालने के विरोध पर महिला से मारपीट
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के एक गाँव में घूर डालने के विवाद में महिला के साथ मारपीट की गई। महिला ने कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके दरवाजे पर गांव का एक परिवार घूर डालता है। विरोध करने पर उसके साथ धक्का मुक्की की और मारपीट की। इस दौरान छेड़खानी की गई। प्रभारी निरीक्षक दीपनारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

जमीन के विवाद में मारपीट
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के चकमुस्तफापुर निवासी केतकी देवी ने बताया कि पिता दयाराम और गांव के राजेश के बीच जमीन को लेकर विवाद है। विवाद के चलते राजेश कुमार और सुनील कुमार उसकी दीवार ढहाई है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद

करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर निवासी देवनारायण मंगलवार को घर में लगे कूलर में पानी डाल रहा था। कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से देवनारायण झुलस गया। बहुआ सीएचसी में युवक की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया है। संवाद

जमीन पर कब्जे की शिकायत
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव में जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई है। विजयीपुर गांव निवासी रूपनारायण यादव का आरो ने कुछ दिन पहले चौराहे से करीब एक किलोमीटर दूर नरैनी रोड पर गांव के ही रहने वाले व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। दाखिल खारिज हो चुका जमीन पर गांव के ही रहने वाले कुछ दबंग किस्म के लोग बंदूक दिखाकर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज करते हैं। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। संवाद


विवाद में युवक ने जहर खाया
फतेहपुर। थरियांव थाना के शिवपुर मजरे रामपुर निवासी भोला का भाई से आपसी विवाद है। वह विवाद के चलते थरियांव थाने में शिकायत करन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत गंभीर होना बताया। नर्सिंग होम युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed