फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree, accused of murder

Fatehpur News: पेड़ पर फंदे से टिका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। ममेरे भाई की बेटी की शादी में शामिल होने आया युवक बुधवार रात समारोह से लापता हो गया। उसका शव बाबा तालाब किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से टिके हालात में मिला। परिवार को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी। परिजनों ने हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए शव लटकाने की कोशिश बताई है। सीओ जाफरगंज और फोरेंसिक टीम ने जांच की।

थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी गंगाराम रैदास (35) सिधांव गांव ममेरे भाई साहबदीन रैदास की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। करीब रात 12 बजे के आसपास दोस्तों संग डीजे पर नाचते देखा गया। इसके बाद कुछ लोगों के साथ रोड किनारे देखे जाने के बाद लापता हो गया। उसका ग्रामीणों ने सुबह यूकेलिप्टस के पेड़ पर साड़ी के फंदे से जमीन पर शव टिका देखा। युवक की गर्दन से लगे फंदे की गांठ मुंह पर थी। घुटने जमीन पर मुड़े थे। मृतक की मां शिवकली और बड़े भाई गंगा प्रसाद ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक मजदूरी करता था। वह मां के साथ बुधवार को सिधांव शादी में आया था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि सिधांव की रहने वाली एक युवती से मृतक के अवैध संबंध थे। करीब एक साल पहले युवती के साथ पकड़ा गया था। युवती पक्ष ने गंगाराम को पीटा था। वह किसी तरह जान बचाकर भाग सका था। इससे क्षुब्ध युवती ने आत्महत्या कर ली था। करीब दो माह पहले भी गंगाराम को एक महिला के साथ आशनाई के चलते पकड़ा गया था। उसके साथ मारपीट भी हुई थी। इसके बाद महिला दूसरे प्रांत चली गई है। पुलिस रात को मृतक के साथ मौजूद युवकों के बारे में पता लगाने में जुटी है। सीओ अनिल कुमार ने बताया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed