फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of a student who had come to appear for examination was found hanging in her room.

Fatehpur News: परीक्षा देने आई छात्रा का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 21 Dec 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a student who had come to appear for examination was found hanging in her room.
खागा (फतेहपुर)। रानी चंद्रप्रभा डिग्री काॅलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा ने परीक्षा से एक दिन पहले घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने मौत के कारणों से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी स्व. गुलाब की पुत्री खुशबू (19) खागा के रानी चंद्र प्रभा डिग्री काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। छात्रा का खागा कोतवाली के नई बाजार मोहल्ले में पैतृक आवास है। शनिवार से उसके पेपर थे, शुक्रवार को वह खागा आई थी। पड़ोसी परिवार ने उसे खाना-पानी रात को दिया था। वह सुबह घर के बाहर नहीं आई। पड़ोसी परिवार की बेटी उसे उठाने पहुंची। घर के मेन गेट पर आवाज लगाई, गेट नहीं खुला। एक बच्ची से हाथ डालकर गेट खुलवाया गया। कमरे की खिड़की से झांकने पर खुशबू का शव साड़ी के फंदे से लटका देखा। उसकी मां तारा देवी की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि खुदकुशी की गई है। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed