{"_id":"c855446c6a194a3eefae345a73e665ba","slug":"dcm-collision-tractor-trolley-turnaround-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर ओवरटेक करने में डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्राली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर की ट्राली डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलटी मारते हुए फिर से सीधी खड़ी हो गई। वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में ट्रैक्टर सवार ढाई दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इनमें छह को ज्यादा चोटें आईं हैं। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग असनी संकाठा मैया दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
यह हादसा सोमवार बिलंदा-हंसवा के बीच सुबह सात बजे के आसपास हुआ। असोथर थाना क्षेत्र के बजहा कुटी मजरे सातों धरमपुर के छेद्दू की पत्नी गीता देवी ने असनी स्थित संकठा मइया में मन्नत पूरी होने पर सुहागिनों को खिलाने का संकल्प लिया था। छेद्दू के परिवार के ही ट्रैक्टर में संकठा मैया जाने के लिए महिलाओं व बच्चे मिला करके तीन दर्जन लोग सवार थे। नेशनल हाइवे पर इलाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ओवरेटेक करने में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। टक्कर से ट्राली असंतुलित होकर कर डिवाइडर पर जा चढ़ी और फिर पटकनी खाते हुए सीधी हो गई। तेज भिड़ंत से ट्राली में सवार गीता, रामकली, शांती, छेद्दी, शीला, कल्लो, शीला, शालू, रानी देवी, कौशल्या, रामदेवी, उमा देवी, रवि शंकर, उमेश, मोती, सज्जनिया, ननकी, अंकुर, राधा, कंचन, मुन्नी, सुमित्रा, विमला, सूरजकली, राम सखी, भानुमती, निशी, कुंती, रवि समेत ढाई दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, इनमें आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी को सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
बस की टक्कर से किशोरी की मौत
किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गंाव नरैनी रोड पर सोमवार सुवह बस की टक्कर से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। रहागीरों ने किशोरी को सीएचसी हरदों में भर्ती कराया। यहां हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। गांव के बचोल यादव की पुत्री क्षमा देवी और बड़ी पुत्री तनुजा साइकिल से खेत जा रही थी। घर से करीब 500 मीटर दूर रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रही बस से टक्कर लग गई, जिससे बड़ी बहन छिटक कर दूर जा गिरी और बाल-बाल बच गई। वहीं छोटी बहन क्षमा (13) टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से सीएचसी हरदों भेजा गया। गंभीर हालत होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरारपुर बाईपास चौराहे पर बाइकों की भिड़ंत में शहजाद व उसकी पत्नी ननकेऊ निवासी मझिगंवा जिला रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर बकेवर थाना क्षेत्र के गांव मुसाफा के पास बैल से टकराकर अपने परिवार के साथ बकेवर से सिकठिया कानपुर बाइक से जा रहे शिवनंदन, उसकी पत्नी राजरानी, आकाश, गोलू, विमल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया है।