{"_id":"76a3d8cb84a81f4ff626801f35612144","slug":"dcm-collision-death-of-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुगलरोड खजुहा के पहले गुरुवार रात काम से घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। साइकिल फंस जाने के कारण चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस को डीसीएम को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बड़ी बाजार खजुहा निवासी रवी कुमार (26) पुत्र राकेश बिंदकी के टोनी लाइट हाउस में मजदूरी करता था। काम करके साइकिल से देर रात घर जा रहा था। करीब 11 बजे खजुहा के पहले पेट्रोल पंप के पास बांदा से हरियाणा जा रही डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल डीसीएम में फंस गई। पेट्रोल पंप व आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। तभी चालक व खलासी भाग गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण रवी को सीएचसी लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, घटना को लेकर परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार देर रात उसके साथी बउवा सिंह का फोन आया था। तभी उसने कह दिया था कि देर रात होने के कारण अब वह आज नहीं आएगा। इसके बाद साढ़े दस बजे साइकिल से घर के लिए रवाना हो गया। रवी अपने माता पिता का बड़ा पुत्र था। परिवार चलाने में वह मजदूरी करके अपने पिता व दो छोटे भाइयों का हाथ बटाता था। गुरुवार की रात हुई उसकी मौत से मां राजकुमारी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन