{"_id":"685055c7dc397cd2ef05c5a0","slug":"dcm-collided-with-a-broken-truck-standing-on-the-highway-driver-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-135769-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर खड़े बिगड़े ट्रक में डीसीएम भिड़ा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर खड़े बिगड़े ट्रक में डीसीएम भिड़ा, चालक की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा डीसीएम सोमवार सुबह खड़े ट्रक में जा भिड़ा। हादसे में डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। हादसा हाईवे किनारे बिगड़े खड़े ट्रक के कारण हुआ।
थरियांव थाना क्षेत्र के बीबीहाट मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक बिगड़ा खड़ा था। ट्रक में कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार में डीसीएम जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का चालक केबिन में ही फंस गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। चालक को फंसा देखकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन व जेसीबी की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के जरिये चालक की पहचान सोनभद्र जिला पिपरी थाना क्षेत्र के लभरी गांव के कन्हैयालाल यादव (55) के रूप में की।
पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाया। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हसवा चौकी प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पंहुचे। उन्हाेंने सड़क पर खराब खड़े ट्रक व दूसरे ट्रक चालक को झपकी आना हादसे की वजह होने की आशंका जताई है।