फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daughter-in-law's ganja smuggler along with two ganja worth Rs. 1 lakh were caught

Fatehpur News: बहुआ का गांजा तस्कर समेत दो एक लाख के गांजा सहित धरे गए

Mon, 27 Nov 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law's ganja smuggler along with two ganja worth Rs. 1 lakh were caught
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने बहुआ के चर्चित गांजा तस्कर समेत दो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10.350 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गांजे की कीमत एक लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। आरोपियों की दो बाइक सीज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने अफोई कौशांबी बार्डर से बांदा जिला कोतवाली देहात पचनेही निवासी परशुराम सिंह को 5.250 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, थाना क्षेत्र के ही नौबस्ता पुल रायबरेली जिला बार्डर से साहिल उर्फ अन्नू गुप्ता को गिरफ्तार किया। अन्नू गुप्ता ललौली थाने के बहुआ कस्बा कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी है। उसके पास से 5.100 किलो गांजा बरामद किया। दोनों की बाइक सीज की गई है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों गांजा लेकर तस्करी करने आए थे।
विज्ञापन




अन्नू का भाई रेलवे कर्मी और करीबी भी गांजा तस्कर



पुलिस के मुताबिक गांजा तस्करी में पकड़ा गया अन्नू गुप्ता पुराना तस्कर है। उसका एक भाई रेलवे कर्मचारी है। उसने अपने परिवार के एक करीबी के साथ गांजा कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उसने करीबी के साथ मिलकर बहुआ क्षेत्र में कई गांजे की दुकान संचालित कर रखी है। अन्नू गांजे की सप्लाई छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्यप्रदेश से मंगाता है। इन दिनों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में चुनाव की वजह से सख्ती के कारण गांजे की सप्लाई कम आ रही थी। इसी वजह से गांजे का बाजार में भाव भी चढ़ा है। 10 हजार रुपये किलो गांजे का भाव 20 हजार पहुंच गया है। बताया जाता है कि अन्नू और उसके करीबी ने कई क्विंटल गांजा डंप कर रखा है। इन दिनों अच्छे भाव में जिले में घूम घूमकर सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed