फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daughter-in-law sat on hunger strike in in-laws' house, in-laws ran away after locking the house

Fatehpur News: ससुराल में अनशन पर बैठी बहू, ताला बंद कर भागे ससुरालीजन

Wed, 15 May 2024 03:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law sat on hunger strike in in-laws' house, in-laws ran away after locking the house

विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के मितईखेड़ा गांव में हक की लड़ाई के लिए बहू सोमवार शाम से ससुराल में अनशन पर बैठ गई है। ससुराली घर पर ताला लगाकर भाग गए हैं। सुरक्षा के लिए महिला आरक्षी के साथ पुलिस मौजूद है। नौ मई को मायके पक्ष के साथ बहू ससुराल आई थी।
बकेवर क्षेत्र के इसेपुर गांव निवासी अनिल उत्तम की बेटी कोमल उत्तम ने 28 जून 2023 को आर्य समाज से मितईखेड़ा निवासी सत्यनारायण पटेल के पुत्र रोहित पटेल से शादी की थी। कानपुर नगर से कोर्ट मैरिज भी की। रोहित दिल्ली में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता है। कानपुर से शादी के बाद दुल्हन कोमल को रोहित दिल्ली ले गया था। बहू कोमल ने बताया कि छह माह तक दिल्ली में दोनों खुशहाली से रहे। इसके बाद रोहित उसे लेकर मितईखेड़ा गांव आया, तो परिजनों ने विरोध कर दोनों को घर में घुसने नहीं दिया। रोहित कोमल को मायके में छोड़कर दिल्ली चला गया। इधर परिजनों ने रोहित पर शादी तोड़ने का दबाव बनाया। इसके बाद रोहित ने फोन पर बात करना बंद कर दिया। इसके बाद वह दिल्ली गई, रोहित के रिश्तेदारों ने दिल्ली से लौटा दिया। कोमल ने 19 फरवरी 2024 को औंग थाने में शिकायत की। दोनों पक्षों में तीन माह बाद विदाई कराने का समझौता हुआ था। तीन माह बाद भी कोमल को विदा कराने ससुराल पक्ष नहीं पहुंचा। कोमल अकेले ही अपना सूटकेस लेकर सोमवार शाम पांच बजे ससुराल पहुंच गई। ससुराली घर पर ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

--बरामदे में अकेले बैठी--
बहू घर के बरामदे पर चटाई में सूटकेस लिए अकेले बैठी है। भोजन-पानी की व्यवस्था नहीं है। मंगलवार सुबह पांच बजे औंग पुलिस को जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझने का प्रयास किया। न मानने पर एक महिला आरक्षी के साथ पुलिस सुरक्षा लगा दी गई। थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया कि कोमल ससुराल में रहने के अलावा कुछ मानने के लिए तैयार नहीं है। सुरक्षा में पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed