फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daughter dies after being crushed by an overloaded dumper overturning...mother injured, uproar

Fatehpur News: ओवरलोड डंपर पलटने से बेटी की दबकर मौत...मां घायल, हंगामा

Sun, 25 May 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Daughter dies after being crushed by an overloaded dumper overturning...mother injured, uproar
गाजीपुर। मूंग तोड़ने जा रही मां-बेटी पर शनिवार को गिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बेटी की दबकर मौत हो गई। मां गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और जाम लगा दिया। करीब एक घंटे के बाद यातायात बहाल हो सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से टोल बचाने के लिए भारी वाहन गाजीपुर मार्ग से निकाले जाते हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करसवां निवासी प्रीती (28) की शादी शहर के सनगांव निवासी अजय पाल के साथ हुई थी। वह कुछ दिनों पहले मायके आई थी। शनिवार सुबह वह मां विद्या देवी (65) के साथ मूंग तोड़ने खेत जा रही थी। रास्ते में बहुआ से गाजीपुर की ओर जा रहा ओवरलोड गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर मां और बेटी पर पलट गया। इससे प्रीती की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से विद्या देवी को डंपर के नीचे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। क्रेन से डंपर हटवाने के बाद प्रीती का शव निकाला जा सका। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और जाम लगा दिया। दमकल समेत अन्य वाहन जाम में फंस गए। लाेकतांत्रिक गुलाबी गैंग कमांडर हेमलता पटेल पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले मार्ग से ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद करने की मांग की थी। इसके बाद भी वाहनों का आवागमन जारी है। आरोप लगाया कि टोल टैक्स बचाने की वजह से चालक बहुआ और गाजीपुर पुलिस की मिलीभगत से फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को निकालते हैं। इससे हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने परिवार को मुआवजे की मांग की। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने वाहनों का आवागमन बंद कराने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे के बाद यातायात बहाल कराया। बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


पांच दिन पहले मायके आई थी
प्रीती पांच दिन पहले मायके आई थी। महिला का पति और परिजनों का हादसे से हाल बेहाल है। महिला का दो साल का बेटा नितिन है। घायल विद्या देवी के तीन संतान में इकलौती बेटी प्रीती थी। उसके दो बेटे अभिषेक, रितिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed