{"_id":"5f05d2238ebc3e639f71d8ed","slug":"daubed-to-avoid-investigation-fatehpur-news-knp5699867112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाँच की आंच से बचने के लिए होने लगी लीपापोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाँच की आंच से बचने के लिए होने लगी लीपापोती
विज्ञापन
ट्रैक्टर में लदकर जाते ट्री गार्ड।
- फोटो : FATEHPUR
जांच से बचने के लिए होने लगी लीपापोती
हुसैनगंज। वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा के तहत भिटौरा ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण का कार्य हुआ। पौधों की सुरक्षा को किसी भी ग्राम पंचायत में ट्रीगार्ड नहीं लगवाए गए और फर्जी तरीके से इस मद में भुगतान कर दिया गया।
आलमपुर नरही गांव के बृजमोहन सिंह की शिकायत पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने करीब 15 दिन पूर्व डीएम संजीव सिंह से मिलकर ट्रीगार्ड घोटाले की आशंका जाहिर की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ के नेतृत्व में छह सदस्यीय समिति गठित कर दी। इसे भिटौरा, हसवा तथा हथगाम ब्लाकों में मनरेगा के इस कार्य की जांच करने का आदेश दिया था।
इधर जांच समिति गठित होने की सूचना पर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने गांवों में ट्रालियों में भरकर ट्री गार्ड पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। आलमपुर नरही गांव के भाजपा नेता और नमामि गंगे के जिला सह संयोजक रणधीर सिंह ने बताया कि जांच से बचने के लिए लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन
बताया कि बुधवार को सुबह उनके गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी ने ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ट्रीगार्ड भेजे हैं। मनरेगा से पिछले वित्तीय वर्ष में निर्मित नाली का पत्थर भी आज (बुधवार को) ही रखा गया है। इतनी जल्दबाजी और पत्थर पर पेन से लिखी इबारत को देखकर ही घोटाले का अंदाजा लगाया जा सकता है।