{"_id":"642737f564bccbe0ca098334","slug":"dates-crossed-four-times-dando-bridge-not-ready-fatehpur-news-c-12-1-155180-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चार बार तारीखें हुईं पार, दांदो पुल नहीं हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चार बार तारीखें हुईं पार, दांदो पुल नहीं हुआ तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-15- अधूरा पड़ा किशनपुर दांदो पुल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। किशनपुर दांदो घाट पक्के पुल को चालू करने की एक और अंतिम तारीख खत्म हो गई। पहले जून 2018 तक निर्माण की अंतिम तारीख थी, फिर बढ़कर मई 2022 हो गई। इसके बाद दिसंबर 2022 डेडलाइन तय की गई। इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2023 किया गया लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
किशनपुर दांदो घाट का जिलाधिकारी श्रुति ने दिसंबर 2022 में निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तेजी से काम करते हुए 31 मार्च तक काम पूरा करने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक तुर्की नाला पुल ही नही बन पाया है। मिट्टी पुराई का भी काम बचा है। एक बार रिवाइज बजट भी पास किया गया।
943 मीटर लंबे दांदो पुल के लिए लगभग 77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था। इसमें 50 करोड़ के ब्रिज कॉरपोरेशन और लगभग 27 करोड़ रूपए के लोक निर्माण विभाग को कार्य करने थे।
विज्ञापन
निर्माण शुरू होने के बाद किशनपुर की तरफ 90 मीटर अतिरिक्त कार्य की जरूरत महसूस की गई। इसके लिए रिवाइज्ड बजट लगभग 14 करोड़ रुपये शासन से मांगे गए। शासन से बजट मिल भी गया और पुल निर्माण की अंतिम तारीख भी जून 2022 तय की गई, लेकिन पुल निर्माण अब तक अधूरा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
आंकड़ों में दांदों पुल
कुल लंबाई- 1033 मीटर
कुल बजट- 91 करोड़ 86 लाख 70 हजार
कुल पिलर- 32