{"_id":"5f6f4a238ebc3e9b8b76ef60","slug":"dairy-worker-died-in-accident-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5848795145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध डेयरी कर्मी को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध डेयरी कर्मी को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खंती में घुसा ट्रक निकलवाती पुलिस
- फोटो : FATEHPUR
बकेवर (फतेेहपुर) में थानाक्षेत्र के जहानाबाद-चौडगरा हाईवे पर शुक्रवार रात एक ट्रक दूध डेरी कर्मी को रौंदते हुए खंती में गिर गया। काफी प्रयास के बाद खंती से निकाले गए ट्रक में कर्मी का शव फंसा था। डेयरी कर्मी झांसी का रहने वाला है। कर्मी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चालक मौके से भाग निकला।
झांसी के मोठ थाने के सैना गांव निवासी कोमल सिंह का बेटा राजाराम (25) एक दूध डेयरी में नौकरी करता था। शुक्रवार रात राजाराम हाईवे किनारे से सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान जहानाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने राजाराम को रौंद दिया। राजाराम ट्रक में ही फंस गया। दुर्घटना होते ही चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक लेकर खंती में गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक बाहर निकलवाया, तो उसी में राजाराम का शव फंसा मिला। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। पिता कोमल सिंह, पत्नी नीलम, बेटा प्रियांश (8) और आर्यन (5) मौके पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।