फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cylinders to be issued upon production of wedding cards and requests from confectioners.

Fatehpur News: शादी के कार्ड और हलवाई की मांग पर मिलेंगे सिलिंडर

Sat, 04 Apr 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cylinders to be issued upon production of wedding cards and requests from confectioners.

विज्ञापन

फतेहपुर। गैस संकट के चलते शादी समारोह प्रभावित नहीं होंगे। शादी का कार्ड, हलवाई की मांग, संबंधित गैस एजेंसी का ब्योरा के साथ जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आवेदन करने से सिलिंडरों की व्यवस्था होगी।



अप्रैल शुरू होते ही सहालग का दौर शुरू हो गया है। कन्या पक्ष को बरातियों के स्वागत, सत्कार की सामग्री तैयार कराने के लिए गैस सिलिंडरों की जरूरत होती है। कितने सिलिंडरों की जरूरत होगी इसका निर्धारण हलवाई करते हैं। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने और घरेलू गैस सिलिंडरों के संकट से बरातियों का स्वागत सत्कार प्रभावित हो सकता है। इससे लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन


इस समस्या का समाधान जिला पूर्ति विभाग ने कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर का कहना है कि शादी का कार्ड, हलवाई का बनाया पर्चा और संबंधित गैस एजेंसी के कनेक्शन का ब्योरा के साथ कार्यालय में आवेदन करें। इसके बाद जरूरत के हिसाब से पूर्ति विभाग गैस सिलिंडरों का आवंटन कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed