फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cyclist laborer dies due to collision with bike rider

Fatehpur News: बाइक सवार टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Sat, 14 Sep 2024 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Cyclist laborer dies due to collision with bike rider
हुसैनगंज। बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी निवासी सूरजपाल रैदास (52) घर से सुबह किसी काम से साइकिल से कस्बा जा रहा था। लालीपुर गांव के गेट के पास मजदूर की साइकिल में तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। साइकिल सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिरा। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मजदूर को मौके पर ही मृत पाया।

घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर परिजन पहुंचे। मजदूर के दो पुत्र नितेश, शिवा व पुत्री पूनम, सोनम हैं। हादसे से पत्नी मीरा देवी व पुत्र-पुत्रियों का हाल बेहाल है। भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार मटियारा गांव का संदीप पाल बताया जा रहा है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed