फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crossing closed for half an hour for Kalindi Express, jam

Fatehpur News: कालिंदी एक्सप्रेस के लिए आधा घंटा बंद रखी क्रासिंग, जाम

Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Crossing closed for half an hour for Kalindi Express, jam
फतेहपुर। कालिंदी एक्सप्रेस का शनिवार से स्टेशन पर ठहराव होने लगा है। केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को हरी झंडी दिखाने के लिए ट्रेन का 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उधर, शादीपुर रेलवे क्रासिंग भी उतने देर के लिए बंद कर दी गई। इससे राहगीर परेशान हो गए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ट्रेन के तय समय पांच बजकर पांच मिनट से पहले ही स्टेशन पर पहुंच गईं थी। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आनी थी। साध्वी की उपस्थिति को लेकर स्टेशन पर पूरी तैयारी की गई थी। उधर शादीपुर रेलवे क्रासिंग का फाटक पांच बजे से ही बंद कर दिया गया था। लोगों को लगा रोज की तरह दस, पंद्रह मिनट बाद फाटक खुल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्टेशन पर कार्यक्रम होने की वजह से फाटक को बंद रखा गया। ट्रेन पांच बजकर 35 मिनट पर पहुंची। साध्वी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन दो मिनट ठहराव के बाद चली। क्रासिंग पर वाहनों की कतार लगती चली गई। दोनों छोर पर एक सैकड़ा से अधिक वाहन फंसे रहे। लोग गर्मी से परेशान रहे। कई ने कुछ देर इंतजार करने के बाद दूसरा रास्ता पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-क्रासिंग पर खड़े बाइक सवार धनेश शुक्ला ने बताया कि स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी है। कोई कार्यक्रम है, लेकिन इस तरह फाटक बंद करके आम लोगों के समय को बर्बाद किया जाना गलत है।




-दीपक कुमार ने बताया कि इधर से आकर फंस गए। गर्मी में हालत खराब हो गई। स्टेशन वालों को ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि ट्रेन लेट है तो फाटक खोल देना चाहिए था।








केंद्रीय मंत्री स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने पहुंची थी। उनके साथ कई लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी थे। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई थी। ट्रेन आने के बाद कई उत्साही पटरियों में पहुंच कर फोटो खींचने लगे। इस दौरान दूसरी लाइन पर ट्रेन के आ जाने का खतरा था। इस दौरान पुलिस जवान मौजूद थे। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed