{"_id":"58e153234f1c1b72735b3e96","slug":"woman-s-death-in-marriage-with-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता संग युवक ने पीया जहर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता संग युवक ने पीया जहर, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने माता-पिता को खिलाया जहर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम विवाहिता और एक युवक ने जहर पी लिया। गंभीर हालत में दोनों को अमौली सीएचसी से कानपुर ले जाया गया। महिला की शनिवार देर रात मौत हो गई। युवक जिंदगी के लिए जंग कर रहा है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। दूसरी ओर विवाहिता के मायके पक्ष ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। रविवार शाम शव भी रिंद नदी में प्रवाहित कर दिया गया।
गांव निवासी महिला (30) के ससुर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं। उनके इकलौते बेटे की महिला से दूसरी शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। गांव के ही सजातीय युवक अतुल (22) और महिला शनिवार देर शाम गांव के पास ही एक खंडहर में बेसुध मिले थे। मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। दोनों परिवार के लोग पहुंच गए। दोनों की हालत नाजुक थी। मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों व परिजनों ने जहर खाने की आशंका जताई। परिजनों ने दोनों को सीएचसी अमौली पहुंचाया।
देर रात दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। देवरी चौकी इंचार्ज अमृत लाल पटेल ने बताया कि उन्होंने मौके पर तफ्तीश की। महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले, जिससे यह कहा जा सके कि उसके साथ ससुराली मारपीट करते थे। वहीं बांदा जिले से आए महिला के पिता ने भी पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।