युवती के साथ दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा (बिंदकी)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में जीजा के घर आई युवती से उसके ही गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। वह युवती के अकेली होने पर पहुंचा था। पीड़ित युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती कल्यानपुर थाना क्षेत्र में अपने जीजा के घर आई थी। सोमवार की रात उसके जीजा व दीदी एक शादी समारोह में चले गए थे। युवक को मालूम हो गया कि युवती घर में अकेले है तो वह वहां पहुंच गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती के जीजा आ गए और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। हालांकि बाद में वह चकमा देकर भाग निकला। थानाध्यक्ष कल्यानपुर आरके पांडेय ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।