{"_id":"5924873b4f1c1bce26535b3f","slug":"woman-hanged-to-deth","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Wed, 24 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा (फतेहपुर)। खखरेड़ू कस्बे में सोमवार की रात महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। घटना के वक्त परिवार के लोग मौजूद नहीं थे। लौटने पर दरवाजा खुलवाने पर नहीं खुला तो पड़ोसियों को इत्तला की। सूचना पर पुलिस ने शव को मंगलवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मृतका के पिता की ओर से पति, देवर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
सर्वेश कुमार की चाय की दुकान है। वह किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसकी वजह से मां सूरज कली और भाई शुभम दुकान संभालने सुबह निकल गए थे। घर में सर्वेश की पत्नी आरती (27) अकेली थी। यह दोनों घर लौटे तो दरवाजा बंद था। शोर मचाने पर भी जब यह नहीं खुला तो पड़ोसियों को जानकारी दी। साथ ही इसकी इत्तला सर्वेश को भी की। सर्वेश ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देने के साथ फांसी के फंदे से झूल रही पत्नी के शव को नीचे उतरवाया। बेटी की फांसी हुई मौत की जानकारी पाकर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतका के पिता शिवचंद्र अग्रहरि आ गए। उन्होंने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात करते हुए पुलिस में तहरीर दी। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर पति, सास और देवर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन