फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over woman's death in hospital

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 31 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death in hospital
सदर अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की सोमवार सुबह मौत हो गई। महिला को ब्लीडिंग ज्यादा हो गई थी। जिस ग्रुप के खून की दरकार उसे थी वह न तो सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में मिला और न परिजन उपलब्ध करा सके। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के सनगांव निवासी जुल्फिकार की पत्नी शगुफ्ता (25) को रविवार की रात तेज प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर परिजन प्रसव पीड़िता को रात 10 बजे जिला महिला अस्पताल लेकर आए। महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। सोमवार की सुबह शगुफ्ता ने बच्चे को जन्म दिया। इसके ठीक बाद उसे तेज रक्तश्राव शुरू हो गया।
विज्ञापन


खून की जरूरत को देखकर ड्यूटी में तैनात डॉ. मनीषा शुक्ला ने प्रसूता का ब्लड ग्रुप टेस्ट कराया तो वह ए निगेटिव निकला। इस ग्रुप का खून सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में नहीं था। महिला की हालत इस दौरान लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिस पर परिजनों से तत्काल संबंधित ग्रुप के खून की एक यूनिट लाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि यह ग्रुप रेयर पाया जाता है, लिहाजा उपलब्ध नहीं हो सका। सुबह 10 बजे प्रसूता की मौत होने के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।


जिला महिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत पर हंगामा होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची और हल्ला कर रहे परिजनों को शांत किया। उधर, सीएमएस डॉ. रेखारानी ने बताया कि महिला एनेमिक थी। इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed