{"_id":"6ac7e0df9bdf5d28c40b5d9e","slug":"villagers-angry-after-fish-found-in-sarabhanna-temple-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114577-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सरभन्ना के मंदिर में मछली मिलने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सरभन्ना के मंदिर में मछली मिलने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
छतारी के सरभन्ना गांव स्थित मंदिर में मछली मिलने के बाद मौके पर मौजूद सीओ व अन्य ग्रामीण। संवाद
छतारी। थाना क्षेत्र के सरभन्ना गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्ति ने मछली फेंक दी। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। मंदिर के सामने मस्जिद होने के कारण ग्रामीण दूसरे धर्म के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं।
सरभन्ना गांव निवासी देबू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम कुछ श्रद्धालु पूजा करने आए थे। उन्होंने मंदिर परिसर में एक मृत जीव देखा, जो नजदीक से देखने पर मछली निकली। मंदिर के आसपास कोई तालाब नहीं होने से यह घटना और संदिग्ध हो गई।
जानकारी मिलते ही मंदिर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की आशंका जताई। सूचना पर छतारी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया और मछली को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
डिबाई सीओ मधुप कुमार सिंह और शिकारपुर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। डिबाई सीओ मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।