फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bullion trader dies under suspicious circumstances.

Etawah News: सराफा कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader dies under suspicious circumstances.
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुरा मोहल्ले में संदिग्ध हालात में सराफा कारोबारी की मौत हो गई। बेटे ने जिला अस्पताल में पिता के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए। गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मकसूदपुरा मामा मिल के पास रहने वाले संजीव कुमार वर्मा (52) सराफा कारोबारी थे। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा शशांक वर्मा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर को शशांक ने बताया कि उनके पिता दुकान से घर आने के बाद जहर खा लिया था। जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उन्हें लेकर सैफई पहुंचे, जहां डॉक्टर ने संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को बिना पुलिस कार्रवाई के घर ले आए। गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ओमकांत ने बताया कि बेटे शशांक ने पिता की जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने की जानकारी दी थी। संजीव कुमार की गल्ला मंडी में सराफा की दुकान थी। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। चर्चा है कि व्यापार में नुकसान होने की वजह से परेशान चल रहे थे। घटना के बाद पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed