फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   wife murdered by ax

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 01 Feb 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
wife murdered by ax
आरोपी के घर में जुड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के बलवंतपुर मजरे बरारा गांव में मंगलवार सुबह आपसी विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। बेटे ने विरोध किया तो उसे भी दौड़ा लिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो उसने खून से सनी कुल्हाड़ी दिखाकर सभी को धमकाया और भाग निकला। हालांकि बाद में उसे छह किलोमीटर दूर अवधूतपुर गांव से दबोच लिया गया।
विज्ञापन



बलवंतपुर मजरे बरारा गांव निवासी कैलाश और उसकी पत्नी श्यामा देवी (40) के बीच दो दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्साए कैलाश ने घर में खाना बनाने से मना कर दिया। इसके बाद भी श्यामा बेटे लवलेश (13) के लिए खाना बना रही थी। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे कैलाश गांव से घूम कर आया। उस समय श्यामा तवे पर रोटी डालने के बाद वह बेटे लवलेश (13) के लिए चटनी बनाने लगी। यह देख कैलाश आग बबूला हो गया। पास में रखी कुल्हाड़ी से श्याम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान उसका बेटा लवलेश ने विरोध किया तो उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन


लवलेश की चीख सुन गांव वाले दौड़ पड़े। पहले तो कैलाश ने खून से सनी कुल्हाड़ी दिखाकर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन भीड़ बढ़ती देख वह मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की और गांव से करीब छह किलोमीटर दूर अवधूतपुर मार्ग पर कैलाश को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में लवलेश ने बताया कि उसके पिता की तीन साल पहले मानसिक हालत बिगड़ी है। उनका इलाज भी हुआ था। कुछ दिनों से फिर से उलझन में रहा करते थे। एसओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घरेलू कलह के चलते ही हत्या का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed