{"_id":"589a17e24f1c1b224a379570","slug":"two-killed-in-the-crash-including-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बच्चे समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में बच्चे समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत के बाद सीएचसी बिंदकी में रोते बिलखते परिजन व लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में मंगलवार को एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। मलवां थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते हुए एक बच्चे को कार ने कुचल दिया। वहीं बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ के पास पिकप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।
मलवां थानाक्षेत्र के मदारीपुर खुर्द गांव निवासी प्रेमचंद्र उर्फ माझिल का बेटा तरुण कुमार(7) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। बिंदकी की ओर जा रही नैनो कार ने बच्चे को कुचल दिया। हादसा देखकर परिजन पहुंचे। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल आए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ बीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के छोटेलालपुर निवासी रोशनलाल गिहार(55) की मौत हुई। इनके सगे भतीजे रामसिंह की बेटी सुषमा की शादी समारोह ललौली रोड स्थित वेदगेस्ट हाउस में हो रही थी।
रोशन अपने रिश्तेदार गांव के ही कमलेश की बाइक से जा रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। फरीदपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकप लोडर ने टक्कर मार दी। सिर में चोट से रोशन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को सीएचसी बिंदकी लाया गया। कमलेश का इलाज हो रहा है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र सुरेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, रोशन की मौत की खबर गांव पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीणों व परिजनों, रिश्तेदारों की भीड़ सीएचसी बिंदकी पहुंच गई। शादी की खुशियां गमगीन माहौल में तब्दील हो गई।