फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck crushes three including father-son

ट्रक ने पिता-पुत्र समेत तीन को कुचला

Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes three including father-son
गमगीन रामपाल की बेटी व बेटा। - फोटो : अमर उजाला
थरियांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन को कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पिता की हालत चिंताजनक है। हादसे के बाद भीड़ ने हाईवे पर जाम लगाकर करीब डेढ़ घंटे हंगामा किया। कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस शवों को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन


हथगाम थाने के सराया साबा नगरा गांव निवासी अर्जुन सिंह की जमीन के विवाद की गुरुवार को कोर्ट में तारीख थी। यह अपने बेटे नरेश(21) व पड़ोसी रामपाल(50) के  साथ बाइक से कचहरी आ रहे थे। नरेश बाइक चला रहा था। सुधवां मोड़ के पास ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे छिटक कर तीनों हाईवे पर गिर गए । नरेश और रामपाल को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। इनकी मौके पर मौत हो गई। ट्रक का पहिया चढ़ जाने से नरेश के हेलमेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे।
विज्ञापन


हादसे की खबर पर हंसवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अर्जुन सिंह की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने अर्जुन को कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीण व परिजन पहुंच आ गए। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ लाइन एसपी मलिक, कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी, थरियांव एसओ बिपिन कुमार, असोथर एसओ राजेश मौर्या पहुंच गए। ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। मुआवजे व कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed