{"_id":"5abe7e714f1c1bcc618b48f4","slug":"tractor-dcm-clash-drivers-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-डीसीएम भिड़ीं, चालकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-डीसीएम भिड़ीं, चालकों की मौत
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
भिड़े वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस लेन से अचानक हाईवे पर पहुंचे ट्रैक्टर से डीसीएम की शुक्रवार शाम भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।
बिहार प्रांत मधुबनी जिला निवासी ललित यादव (30) डीसीएम में वायरिंग पाइप का भाड़ा गोखला इंदिरा नगर दिल्ली से लेकर पटना जा रहा था। औंग थाने के गुधरौली हाईवे अचानक उल्टी दिशा में सर्विस लेन से ट्रैक्टर आ गया। दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े और चालकों को फंसा देखकर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस व ग्रामीणों की मशक्कत से चालकों को बाहर निकाला गया। पिकअप से उन्हें गोपालगंज पीएचसी लाया गया। डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक औंग के मिराईं गांव निवासी मोहन उर्फ कल्लू का बेटा सूरज उर्फ छोटू दिवाकर (25) था। पुलिस ने हाइड्रा मशीन से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। एसओ आरके पटेल ने बताया कि डीसीएम के मालिक को सूचना दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।