फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   To resist tampering woman shot dead

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
To resist tampering woman shot dead

बिजौली गांव में सिरफिरे युवक ने छेड़छाड़ का विरोध

विज्ञापन
करने पर विवाहिता को गोली मार दी। सिर और पेट में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक आरोपी भाग चुका था। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

बिजौली निवासी बसंत नामक की किसान की आशा उर्फ सन्नो(20) तीसरे नंबर की बेटी थी। चार माह पूर्व उसकी शादी कानपुर में लक्ष्मीपुरवा निवासी संजय प्रजापति से हुई थी। इन दिनों वह मायके आई हुई थी।

छोटी बहन के मुताबिक दोपहर में वह और सन्नो घर में अकेली थी। सन्नो जानवरों को चारा लगा रही थी, तभी गांव का रघुराज पाल अपने साथी पंथू के साथ दोपहर तीन बजे आ पहुंचा और बदनीयती से खींचने की कोशिश की।

विरोध करने पर दोनों एक-एक गोली मारकर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। घटना के समय पिता अपनी विवाहित पुत्री मोनी, रश्मि के साथ खेतों मे काम करने के लिए गया था।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, उसके मिलने पर ही वजह साफ हो सकेगी। प्रथम दृष्टया इनमें पहले से मित्रता की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed