{"_id":"48545a944dd187970c7409d168935425","slug":"the-young-man-was-found-hanging-on-the-gallows-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गया युवक फांसी पर लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल गया युवक फांसी पर लटकता मिला
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलिंदा कस्बे में ससुराल आए एक युवक ने पेड़ पर
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि मायके से चलने की बात पर पत्नी से
विवाद हुआ था। परिजनों ने हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी को मौत की वजह माना गया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव निवासी टेंपो चालक अखिलेश रैदास (25) की शादी तीन साल पहले बिलिंदा निवासी ननका की बेटी भानमती से हुई थी। इनकी दो साल की एक बेटी है।
रविवार को अखिलेश का शव हाईवे के पास जामुन के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। मायके वालों का कहना है कि दामाद उसकी बेटी से जबरदस्ती ससुराल चलने का दबाव बना रहे थे। बेटी के इंकार करने पर फांसी लगा ली।
दूसरी ओर अखिलेश के पिता सुखराज ने बताया कि उसकी बहू अक्सर मायके में रहती थी। उसे वापस लाने के लिए शनिवार को बेटा ससुराल गया था। रविवार को खबर मिली कि बेटे ने आत्महत्या कर ली है।
सुखराज ने बताया कि बेटा जामुन के पेड़ की पतली डाल पर रस्सी से लटका था। उसके पैर जमीन में टिके थे। इससे साफ है कि बेटे की हत्या की गई। आत्महत्या दर्शाने के लिए रस्सी के फंदे में लटकाया गया।
उसकी बहू ससुराल नहीं आना चाहती थी। इसके विरोध में बेटे की हत्या की गई है। वहीं वधू पक्ष का कहना है कि अखिलेश ने शनिवार रात को कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के साथ जमकर शराब पी थी। इसके बाद ससुराल आया।
वहां पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के बाद रात को ही गुस्से में निकल गया था। एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छानबीन कराई जा रही है।