फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The woman threatened to kill brother

दुष्कर्म पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी

Mon, 06 Mar 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
The woman threatened to kill brother
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता छात्रा के भाई को आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाला शख्स आरोपी प्रधानपति का चचेरा भाई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, मुख्य आरोपी प्रधानपति भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन



बता दें कि असोथर थाने में हाईस्कूल की एक छात्रा ने प्रधानपति बृजेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नौ फरवरी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इस दौरान आरोपी गबन के एक मामले में जेल में निरुद्ध था। फिलहाल जमानत पर है। घटना के करीब एक माह पूरे होने वाले हैं।
विज्ञापन


पीड़िता के कोर्ट में बयान और मेडिकल परीक्षण भी हो चुका है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति ने सुलह का दबाव बनाने को यह हथकंडा अपनाया है। पीड़िता के छोटे भाई ने बताया कि डर से वह बहन के साथ शहर में एक रिश्तेदार के घर रह रहा है। दोस्त के साथ शनिवार को फसल देखने गांव गया था। रास्ते में उसे प्रधानपति का चचेरा भाई रोहित सिंह मिला। उसने सुलह न करने पर जान से मार डालने की धमकी दी है। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई, लेकिन वह गांव में नहीं मिले हैं। जल्द गिरफ्तारी होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed