{"_id":"0d493f07c9a38922d8bbe8d4affb4710","slug":"the-village-stretches-tension-between-the-two-groups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गांव के दो गुटों के बीच फैला तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के दो गुटों के बीच फैला तनाव
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरू थाना क्षेत्र में छेड़खानी के मामले की पीड़ित
विज्ञापन
दलित किशोरी का गुरुवार को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले में
नवनिर्वाचित प्रधान के भाई पर आरोप लगाए गए हैं। इससे दो गुटों के बीच तनाव
भी बना है। अब कोर्ट में बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
गौरतलब रहे कि 13 वर्षीय दलित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को निर्वाचित प्रधान के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाए थे कि शराब लेने के बहाने आरोपी घर में घुस आया था।
वहां पर मौजूद किशोरी से जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने दूसरे दिन पीड़िता का जिला अस्पताल में महिला डाक्टरों ने मेडिकल परीक्षण कराया। इस घटना के बाद ग्रामीण दो धड़ों में बंटे है।
एक पक्ष के लोग चुनावी रंजिश में निर्वाचित प्रधान के भाई को फंसाने की बात कह रहे हैं। वहीं चुनाव में हार का सामना करने वाला पक्ष पीड़ित परिवार की पैरवी में जुटा है। इससे गांव में गुटबाजी हो गई है।
पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है। सीओ अतुल कुमार चौबे ने बताया कि मेडिकल के बाद कोर्ट में किशोरी के बयान कराए जाएंगे। कोर्ट में बयान देने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। गांव में शांति व्यवस्था बनी है।