फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The son-in-law's son-in-law knife-mangled

ससुराल आए दामाद की चाकू घोंपकर हत्या

Mon, 08 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Mon, 08 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law's son-in-law knife-mangled
रोते ब‌िलखते मृतक के पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी भूरेलाल के बेटे राजू (35) की जहानाबाद थाने के बद्री का पुरवा मजरे चिल्ली गांव निवासी छेद्दू नट के घर ससुराल है। राजू के छह माह के बेटे अमन का गुरुवार को मुंडन संस्कार होना है। कार्यक्रम का कार्ड देने राजू रविवार दोपहर ससुराल आया था। पिता भूरेलाल ने बताया कि बेटा ससुर के घर में बैठा जलपान कर रहा था। इसी बीच उसे ससुर छेद्दू व चचिया ससुर संतोष में तकरार होते सुनाई दी। मौके पर चचिया ससुर का बेटा कल्लू, भतीजे कौवा उर्फ लाला व रवि भी आ गए थे। विवाद सुनकर राजू कमरे के बाहर आ गया। इस बीच दोनों पक्षों में बात बढ़ गई। मृतक के पिता का आरोप है कि चोरों ने मिलकर बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पिता ने हत्यारोपियों पर बेटे का मोबाइल व 46 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है। मृतक के ससुल छेद्दू ने बताया कि भतीजे अक्सर शराब के नशे में झगड़ा करते थे। सूचना पर सीओ बिंदकी आरके वर्मा मौके भी पहुंचे। एसएचओ अरविंद गौतम ने बताया कि हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कल्लू को हिरासत में ले लिया गया है।

साइड स्टोरी:
बाल न छोड़ने पर मारी चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
बहनोई राजू को चाकू इसलिए मारना पड़ा कि वह बाल नहीं छोड़ रहा था। कई बार बाल छोड़ने को कहा, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा था। अब चाकू के घाव से धड़कन ही बंद हो गई। पकड़े गए हत्यारोपी कल्लू ने पुलिस की पूछताछ में कुछ इस अंदाज में अपना जुर्म कुबूल किया।
विज्ञापन


हाय, मेरे भाइयों ने छीन लिया मेरा सुहाग
- खुशियां बांटने आए राजू को ससुराल में मिली मौत
जहानाबाद। ससुराल आए राजू को चचिया ससुर व चचेराें सालों ने मौत दे दी। सूचना पर कानपुर चकेरी थाने के गणेशपुर से उसके  बाबा सीताराम, पिता भूरेलाल, पत्नी रेखा देवी, भाई रानू, गुड्डू जहानाबाद पहुंचे। रेखा पति की लाश देखकर बदहवास हो गई। मां किरन देवी बेटी को होश में लाई। राजू की एक बेटी शिवानी (6), रीतू (3) और सबसे छोटा बेटा अमन छह माह का है। राजू फेरी लगाकर परिवार चलाता था। उसकी हत्या के बाद परिवार में भरण पोषण के लिए परेशानी पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
साली की शादी में हस्तक्षेप की रही खुन्नस
बाबा सीताराम ने बताया कि पिछले साल राजू की साली के लिए हत्यारोपी कल्लू का परिवार एक रिश्ता लेकर आया था। राजू ने इसका विरोध किया था। इसकी खुन्नस चचेरे साले मानते रहे हैं। इसे लेकर कई बार कहासुनी हुई थी। उन्हें शक है कि इसी खुन्नस में उसे मार डाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed