फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The old woman shot in antagonism, recruitment

पुरानी खुन्नस में महिला को गोली मारी, भर्ती

Sun, 15 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
The old woman shot in antagonism, recruitment
जिला अस्पताल भर्ती घायल महिला - फोटो : amarujala
नलकूप में पानी लगाने गई अफरोज बेगम (45) को पुराने विवाद की खुन्नस में पड़ोसियों ने गोली मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



अफरोज बेगम खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी स्व. उमर खान की पत्नी हैं। उनकी गांव में 45 बीघा खेत है। वह शनिवार की सुबह नलकूप से खेत सिंचाई करने गई थीं। उनके देवर सईद खान का आरोप है कि पड़ोसी शेर खां, शमशेर खान अपने ममेरे भाई अनीस निवासी खासमऊ के साथ पहुंचे। धमकी दी कि  खेत पर आना-जाना छोड़ दें। इसे लेकर नोकझाेंक हुई और आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली उसकी भाभी के पैर में लगी। आवाज सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे। तभी आरोपी फरार हो गए। महिला को हरदों सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


कोतवाल एमयू सिद्दकी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा है। आरोपी शमशेर और पीड़ित पक्ष के सईद का शांति भंग में चालान भी किया जा चुका है। इनका जमीन का कोई बड़ा विवाद नहीं है। दोनों पक्षों के अगल बगल घर बने हैं। उनके बीच सहन की जमीन और पानी बहानेे जैसे मामलों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed