{"_id":"573623a34f1c1b750b919913","slug":"the-law-s-life-on-fire-burnt-in-saving-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने आग लगाकर दी जान, बचाने में सास झुलसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू ने आग लगाकर दी जान, बचाने में सास झुलसी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 14 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास से घरेलू कामकाज के विवाद में शुक्रवार को बहू कमला देवी (22) ने केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। बहू को बचाने में सास भी झुलस गई। जिला अस्पताल में बहू की सांसे थम गईं। सास का इलाज चल रहा है। इधर, मायका पक्ष इस घटना से हतप्रभ है, उसने फिलहाल ससुरालीजनों पर किसी तरह की कार्रवाई न करने की बात कही है।
विज्ञापन
कमला देवी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी थी। शादी एक साल पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी धर्मवीर से हुई थी। कमला के भाई गुलशन ने बताया कि तीन दिन से सास रूपरानी पत्नी मेवालाल और बहू कमला के बीच विवाद हो रहा था। शुक्रवार दोपहर खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
जिसके बाद ही कमला देवी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना देखकर सास हैरान रह गई। तब वह बहू को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। चीख पुकार पर ग्रामीण और खेतों से परिजन भी पहुंचे। दोनों को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमला के तीन माह का एक बच्चा है। मृतका के पिता राजेंद्र ने बताया कि वह लोग कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन