फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The killing of the young man at the wedding ceremony

शादी समारोह में गए युवक की हत्या

Sat, 30 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The killing of the young man at the wedding ceremony
हत्या - फोटो : demo pics

शादी समारोह में शामिल होने गए केवटरा गांव के जगन्नाथ(35) की हत्या कर दी गई। शव शुक्रवार सुबह जरौली गांव के पास नाले में मिला। मृतक की बहन ने सौतेले भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केवटरा निवासी जगन्नाथ अपने गाव के देवीदीन की बेटी की शादी में जाने की बात कह कर घर से निकला था। वापस न आने पर शुक्रवार सुबह उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ देर बाद नाले में उसका शव होने की सूचना मिली। जगन्नाथ का शव पुलिया के नीचे नाले में औंधे मुंह पड़ा था। पैंट कुछ दूरी पर दूसरी जगह पड़ी थी। गले में रस्सी बंधी मिली।
विज्ञापन


जमीन पर रगड़ के निशान होने से लगता था कि उसे घसीटा गया। चेहरे और पेट पर भी धारदार हथियार के घाव थे। उसके हाथ पर जगन्नाथ लिखा था। इस वजह से तत्काल पहचान हो गई और उसकी बहन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जगन्नाथ की बहन देववती ने बकेवर थाना क्षेत्र के टरुवापुर गांव स्थित ननिहाल में रह रहे अपने सौतेले भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  उसके पिता ने दो शादियां की थीं।  टरुवापुर की आठ बीघे खेती उसके सौतेले भाई देव नारायन व जयनारायन हड़पना चाहते हैं।

उस भूमि पर दोनों ने कब्जा भी कर रखा है। गुरुवार को शादी समारोह में दोनों सौतेले भाई भी शामिल होने आए थे। वहीं से जगन्नाथ को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गए और हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। चर्चा है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ भी लिया है।


उधर, कोतवाल केके यादव का कहना है कि बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। पुलिस के मुताबिक जगन्नाथ की पत्नी विद्यावती दस साल से अपने सौतेले देवरों के साथ टरुवापुर गांव में ही रहती थी। इनके चार साल का एक बेटा राहुल भी है। पति का कभी-कभार आना-जाना था। पुलिस इस वजह से जमीन के अलावा दूसरे पहलू पर भी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed