{"_id":"5a0de23f4f1c1b69678bc17b","slug":"the-drunken-young-man-was-set-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में युवक ने आग लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में युवक ने आग लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मार्च्युरी हाउस में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में बुधवार की रात एक युवक ने आग लगा ली। परिजन जिला अस्पताल ले गए वहां मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी रामप्रसाद का बेटा सुनील (22) रात को नशे में घर आया। उसका किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। गुस्से में उसने चिराग से केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। रजाई, कपड़े डालकर किसी तरह आग बुझाई गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। घटना से मां कमला का रो-रो कर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
कमला ने बताया कि बेटे की तबियत कुछ दिन से खराब थी। इसी वजह से आग लगा ली। एक बेटा लवकुश और दो बेटियां रिंकी, सुदामा हैं। सुनील सारे बच्चों में सबसे बड़ा था। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि नशे में आग लगाने की बात आई है।
विज्ञापन