{"_id":"cd47f3c620e245b17514553d7e6caf54","slug":"the-driver-and-cleaner-thrown-shackled-escorted-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक व क्लीनर को बांधकर फेंका, ट्रक ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक व क्लीनर को बांधकर फेंका, ट्रक ले गए
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी बनकर ट्रक में बैठे बदमाशों ने चालक व क्लीनर
विज्ञापन
को मारने पीटने के बाद नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर हाथ पैर बांधकर सड़क के
किनारे फेंक दिया और लगभग 50 लाख कीमत की चाकलेट लदा ट्रक ले उड़े। लूट के
किनारे चालक व क्लीनर कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव हाइवे पर बेहोश
मिले। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर
दोनों ने आप बीती सुनाई। पुलिस ने ट्रक मालिक को सूचना दे दी है।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला निवासी ट्रक चालक राम निवास और क्लीनर श्याम सुंदर सोमवार की सुबह खागा में प्राइमरी स्कूल के पास एक खेत में बेेहोशी की हालत में मिले। दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसा था और हाथ पीछे की ओर बंधे थे।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी हरदो में भर्ती कराया। सात घंटे बाद होश में आने पर दोनों ने अपना नाम-पता बताया।
चालक राम निवास ने बताया कि वह ट्रक में लगभग पचास लाख कीमत की चाकलेट लादकर गाजियाबाद से झारखंड रांची जा रहा था। इटावा से कानपुर के बीच रास्ते में एक बोलेरो ने ओवर टेककर रोका।
इसके बाद ट्रक में सवारी बनकर कुछ लोग बैठ गए। बाद में मारपीट करते हुए नशीली दवा खिला दी। इसके बाद कैसे बांधकर फेंका गया, उसे कुछ भी याद नहीं है। बदमाश उनका ट्रक लूटकर ले गए हैं।
कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है। ट्रक मालिक के आने पर स्थिति साफ होगी।