फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The death of the young man caught in a tractor Rotavator

ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से युवक की मौत

Fri, 06 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man caught in a tractor Rotavator

थरियांव थाना क्षेत्र के दिबंगतपुर (हिम्मतपुर) गांव

विज्ञापन
में सूरज लोधी (18) की ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना से छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है।

गांव के रामदत्त का बेटा सूरज बुधवार शाम अपने खेतों पर गया था। खेतों के पास में रामसुमेर अपने ट्रैक्टर से खेतों पर रोटावेटर चला रहा था। ट्रैक्टर में गाना चल रहा था, गाने सुनने के लिए सूरज लोधी चलते ट्रैक्टर में पीछे से चढ़ रहा था,

तभी उसका पैर फिसल गया। वह अनियंत्रित होकर रोटावेटर में जाकर फंस गया। इसके बाद चालक रामसुमेर को घटना की जानकारी हुई। लेकिन तब तक सूरज क्षत विक्षत हालत में हो गया था।

घटना की खबर पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि रामदत्त का इकलौता बेटा सूरज था। सूरज से बड़ी चार बहने हैं।

परिवार का इकलौता चिराग बुझने से कोहराम मचा रहा। परिजनों ने बताया कि छात्र हाईस्कूल में वीरांगना अवंती बाई स्कूल मलांव का में पढ़ता था।
.....................

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed