फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The death of jailed convicted

जेल में बंद सजायाफ्ता की मौत

Wed, 06 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
The death of jailed convicted

 जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी

विज्ञापन
रक्षक रामकुमार(60) की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर सूचना न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बंदी रक्षक असोथर थाना क्षेत्र के कुंसुभी गांव के  रहने वाले थे। वह 1982 में गांव के रामशरन की पीट-पीट कर हत्या किए जाने में आरोपी था। वह 2005 में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

इसके बाद हाईकोर्ट से उसे आजीवन कारावास हुआ था। दोबारा 2007 में जेल पहुंचा था। तभी से सजा काट रहा था। वह रात को लघुशंका के लिए गया था। तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना की खबर पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में बंदी रक्षक के बेटे विनोद ने बताया कि रविवार को परिवार के लोग मुलाकात के लिए जेल गए थे।

तब उनकी तबियत ठीक थी। अचानक मौत की बात समझ में नहीं आ रही है। जेल प्रशासन ने रात को उन लोगों को घटना की कोई खबर भी नहीं दी। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है।

बंदी के पास मोबाइल नंबर नहीं था। इसके बावजूद बंदी की हालत बिगड़ने की खबर पड़ोसी गांव के ग्रामीण को दी गई थी। उनके साढ़ू रामखेलावन भी साथ में बैरक में निरुद्ध हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed