फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The contractor and the company that reports on billboards

ठेकेदार व होर्डिंग बनाने वाली कंपनी पर रिपोर्ट

Wed, 22 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The contractor and the company that reports on billboards
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

शहर में मथुरा के जवाहरबाग कांड की भड़काऊ होर्डिंग लगाकर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर ठेेकेदार और होर्डिंग बनाने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाई गई थी। होर्डिंग में जवाहरबाग कांड में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों का चित्रांकन किया गया है। सरकार विरोधी नारे और भाजपा को लाने के  लिए प्रोत्साहित किया गया। शहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


भड़काऊ होर्डिंग सारे स्थानों से हटवा दी गई हैं। पुलिस की खोजबीन में पता चला कि होर्डिंग नगर पालिका के ठेकेदार शहनवाज निवासी खेलदार ने लगवाई हैं। यह सारी होर्डिंग लखनऊ की एक कंपनी ने बनाई हैं। खुद मामला संज्ञान में लेकर राधानगर चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि ठेकेदार व होर्डिंग बनाने वाली कंपनी के खिलाफ द्वेष पैदा करने और दुष्प्रचार की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed