फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Chihari campaign to revive the river None

नोन नदी को पुनर्जीवित करने की छेड़ी मुहिम

Sat, 09 Dec 2017 11:48 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Sat, 09 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The Chihari campaign to revive the river None
नोन नदी के पुनर्जीवित करने के लिए बैठक करते स्वामी विज्ञानानंद। - फोटो : amar ujala
अमौली।
विज्ञापन

स्वामी विज्ञानानंद ने शनिवार को नोन नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम छेड़ी। पहले बैठक कर रणनीति बनाई, फिर पदयात्रा कर लोगों को जागरूक किया। गौरी गांव में पदयात्रा का समापन हुआ।


यमुना नदी के तटवर्ती गांव रिठवां गांव में स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि जल संचय करने का संकल्प हम सभी को लेना होगा। पानी की कमी से अमौली ब्लाक डार्कजोन घोषित हो गया है। बिजौली-सिजौली माइनर में 1990 से पानी आना बंद हो गया है। नहर का पानी सालेपुर गांव तक आता था। इससे किसान फसलों की सिंचाई करते थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर नोन नदी में रामगंगा नहर से पानी छोड़ा जाता था। इससे क्षेत्र में पानी का जलस्तर ऊपर था। अब नदी और नहर में पानी नहीं आता है। इससे जलस्तर नीचे चला गया है। ब्लाक क्षेत्र को डार्कजोन मुक्त करने के लिए पानी का संचय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तालाब, नदी में पानी को रोका जाए। उन्होंने बताया कि 20 दिन तक पद यात्रा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर मवई धाम के स्वामी सिद्ध स्वरूप, अरविंद सिंह प्रधान सिकंदरपुर, रामशंकर धाना, दयाराम द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed